सामग्री पर जाएँ

सूरत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सूरत
  • સુરત
  • Surat
महानगर
यूनिवर्सिटी रोड
स्वामीनारायण मंदिर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंदौर स्टेडियम
वेसु
सूरत is located in गुजरात
सूरत
सूरत
सूरत (गुजरात)
सूरत is located in भारत
सूरत
सूरत
सूरत (भारत)
निर्देशांक: 21°12′18″N 72°50′24″E / 21.20500°N 72.84000°E / 21.20500; 72.84000
देश भारत
राज्यगुजरात
ज़िलासूरत
ज़ोन7
शासन
 • प्रणालीमहापौर-परिषद
 • सभा
 • महापौरदक्षेश मवानी[1] (BJP)
 • नगर आयुक्तशालिनी अग्रवाल
 • पुलिस आयुक्तअनुपम सिंघ गहलोत
क्षेत्रफल[2][3]
 • महानगर461.60 किमी2 (178.22 वर्गमील)
 • महानगर722 किमी2 (279 वर्गमील)
ऊँचाई34.68 मी (113.78 फीट)
जनसंख्या (2021)[2][4][5][6]
 • महानगर69,36,534
 • पदद्वितीय (गुजरात)
 • घनत्व15,000 किमी2 (39,000 वर्गमील)
वासीनामसूरती
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
PIN394xxx, 395xxx
दूरभाष कोड0261
वाहन पंजीकरणGJ-05, GJ-19, GJ-28[7]
लिंगानुपात1.27[8] /
तटीय रेखा35 कि॰मी॰ (115,000 फीट)
भाषागुजराती
साक्षरता86.65%[9]
GDP$60 अरब[10]
वेबसाइटsurat.nic.in
suratmunicipal.gov.in

सूरत (गुजराती: સુરત, अंग्रेज़ी: Surat) भारत के गुजरात राज्य का एक प्रमुख नगर है। यह सूरत का मुख्यालय भी है। ताप्ती नदी (तापी नदी) सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है। सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।[11][12][13]

इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, सूरत 2019 से 2035 तक दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला शहर होगा।[14]

20 अगस्त को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अनुसार 21 अगस्त 2020 तक सूरत को भारत के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।[15][16]

ऐसा समझा जाता है कि आधुनिक सूरत शहर की स्थापना पंद्रहवी सदी के अंतिम वर्षों में हुई। कहा जाता है कि 1516 में एक हिन्दू ब्राह्मण गोपी ने इसे बसाया था। 12वीं से 15वीं शताब्दी तक यह शहर मुस्लिम शासकों, पुर्तग़ालियों, मुग़लों और मराठों के आक्रमणों का शिकार हुआ। 1514 में पुर्तग़ाली यात्री दुआरते बारबोसा ने सूरत का वर्णन एक महत्त्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में किया था। 18वीं शताब्दी में धीरे-धीरे सूरत का पतन होने लगा था। उस समय अंग्रेज़ और डच, दोनों ने सूरत पर नियंत्रण का दावा किया, लेकिन 1800 में अंग्रेज़ों का इस पर अधिकार हो गया।

भौगोलिक स्थिति

[संपादित करें]

सूरत भारत के पश्चिम में स्थित है और इसके निर्देशांक 21.17º उ. एवं 72.83º पु. है।

सूरत के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 38.2
(100.8)
39.8
(103.6)
43.2
(109.8)
44.0
(111.2)
44.4
(111.9)
41.6
(106.9)
37.1
(98.8)
36.4
(97.5)
41.0
(105.8)
41.4
(106.5)
42.0
(107.6)
39.7
(103.5)
44.4
(111.9)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 30.5
(86.9)
32.3
(90.1)
35.6
(96.1)
36.8
(98.2)
35.8
(96.4)
33.9
(93)
31.2
(88.2)
30.8
(87.4)
32.2
(90)
35.1
(95.2)
34.1
(93.4)
31.7
(89.1)
33.3
(91.9)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) 22.8
(73)
24.7
(76.5)
28.2
(82.8)
30.4
(86.7)
31.5
(88.7)
30.6
(87.1)
28.7
(83.7)
28.2
(82.8)
28.8
(83.8)
29.3
(84.7)
26.9
(80.4)
24.1
(75.4)
27.8
(82)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 15.1
(59.2)
17.0
(62.6)
20.7
(69.3)
24.1
(75.4)
27.2
(81)
27.3
(81.1)
26.1
(79)
25.6
(78.1)
25.4
(77.7)
23.4
(74.1)
19.7
(67.5)
16.5
(61.7)
22.3
(72.1)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) 8.0
(46.4)
7.6
(45.7)
11.1
(52)
17.7
(63.9)
20.6
(69.1)
14.9
(58.8)
20.4
(68.7)
21.0
(69.8)
22.2
(72)
15.5
(59.9)
8.6
(47.5)
9.2
(48.6)
7.6
(45.7)
स्रोत: सूरत का मौसम

यातायात और परिवहन

[संपादित करें]

यह सड़क, रेल और हवाई मार्गों से जुड़ा हुआ है। सुरत शहर में एक नई तरह की परिवहन सेवा शुरू की गई है , जिसे BRTS कहते हैं। ‌

कृषि और खनिज

[संपादित करें]

आसपास के इलाके में खेती होती है। कपास, बाजरा, दलहन और चावल यहाँ की मुख्य पैदावार हैं। वस्त्रोद्योग सूरत शहर में ही केंद्रित है। 1990 में गन्ना, अंगूर और केले जैसे नकदी फ़सलो की खेती की शुरुआत की गई।

उद्योग और व्यापार

[संपादित करें]

पुर्तग़ालियों द्वारा (1512 एवं 1530) सूरत को जला दिए जाने के बाद यह एक बड़ा विक्रय केंद्र बना, जहाँ से कपड़े और सोने का निर्यात होता था। वस्त्रोद्योग और जहाज़ निर्माण यहाँ के मुख्य उद्योग थे। अंग्रेज़ों ने 1612 में पहली बार अपनी व्यापारिक चौकी यहीं पर स्थापित की थी। यहाँ के सूती, रेशमी, किमख़्वाब (जरीदार कपड़ा) के वस्त्र तथा सोने व चाँदी की वस्तुएं प्रसिद्ध हैं। सूरत के हीरे पर पॉलिश के उद्योग ने प्रवासी मज़दूरों कों अपनी और आकर्षित किया है। वर्तमान में सूरत शहर देश में वस्त्र निर्माण में प्रथम स्थान पर है। यहाँ पर हर प्रकार के वस्त्रों साड़ी, ड्रेस मैटेरियल और सभी प्रकार के रेडीमेड वस्त्रों का भी वृहत् पैमाने पर उत्पादन होता है। यहाँ पर भारत के लगभग सभी राज्यों के लोग निवास करते है।इसी कारण यह "लघु भारत"के नाम से भी जाना जाता है।

जनसंख्या

[संपादित करें]

19वीं शताब्दी के मध्य में सूरत एक गतिहीन नगर था, जिसकी आबादी 80,000 थी, लेकिन भारतीय रेलवे की शुरुआत के साथ सूरत फिर से समृद्ध होने लगा। 2011 की जनगणना के अनुसार नगर की जनसंख्या 44,67,797 थी। सूरत ज़िले की कुल जनसंख्या 49,96,391 थी ।

सूरत की 2024 जनसंख्या अब अनुमानित 8,330,528 है।[17]

ज़िले से औसत वार्षिक वर्षा 1,071 मिमी है।

प्रसिद्ध लोग

[संपादित करें]

सूरत के समाचार पत्र

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Ashmita Shiroya is Surat's New Mayor". tv9gujarati. 12 February 2016. Archived from the original on 25 December 2015. Retrieved 15 December 2015.
  2. "Surat City Expansion". The Times of India. 19 June 2020. Archived from the original on 6 January 2021. Retrieved 19 November 2020.
  3. "Statistics for Surat Municipal Corporation". Official website of Surat Municipal Corporation. Archived from the original on 15 September 2015. Retrieved 4 June 2015.
  4. "District Census Handbook – Surat" (PDF). Census of India. p. 40. Archived (PDF) from the original on 13 November 2015. Retrieved 10 February 2016.
  5. "World urban areas" (PDF). Archived (PDF) from the original on 5 August 2011. Retrieved 21 April 2019.
  6. "Population of Surat City". Archived from the original on 6 August 2022. Retrieved 19 August 2022.
  7. "SURAT GETS ADDL GJ-5 & GJ-28 SERIES FOR VEHICLE REGISTRATION". dnaindia.com. Archived from the original on 14 May 2016. Retrieved 12 February 2016.
  8. "Distribution of Population, Decadal Growth Rate, Sex-Ratio and Population Density". 2011 census of India. Government of India. Archived from the original on 13 November 2011. Retrieved 12 February 2016.
  9. "Literacy Rates by Sext for State and District". 2011 census of India. Government of India. Archived from the original on 13 November 2011. Retrieved 25 June 2012.
  10. "Surat Sparkles, but pace lags for want of wings, wheels". The Times of India. 27 March 2023.
  11. "Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068
  12. "Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681
  13. "India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702
  14. "Surat to be world's fastest growing city during 2019-35: Report".
  15. "India's cleanest cities 2020 list: Madhya Pradesh's Indore emerges as cleanest city; check top 10".
  16. "Swachh Survekshan 2020: Full rankings, check here to see if your city is on the list".
  17. "Surat Population 2024".